Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रधानमंत्री ने तेंदुलकर को दोहरे शतक की बधाई दी

प्रधानमंत्री ने ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तेंदुलकर की 200 रनों की नाबाद पारी को 'शानदार उपलब्धि' करार दिया।

उन्होंने कहा कि अपनी उपलब्धियों से तेंदुलकर ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है और आने वाले दिनों में भी वह इसी तरह देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

तेंदुलकर ने बुधवार को कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में दोहरा शतक लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। वह एकदिवसीय मैचों में 200 रनों की व्यक्तिगत पारी खेलने वाले विश्व के एकमात्र बल्लेबाज बन गए।

तेंदुलकर ने अपनी 147 गेंदों की यादगार पारी के दौरान 25 चौके और तीन छक्के लगाए। एकदिवसीय मैचोंे में 17 हजार से अधिक रन बना चुके तेंदुलकर ने पाकिस्तान के सईद अनवर और जिंबाब्वे के केविन कोवेंट्री का रिकार्ड तोड़ा।

अनवर ने भारत के खिलाफ 1997 में चेन्नई में 194 रनों की पारी खेली थी जबकि कोवेंट्री ने 2009 में बांग्लादेश के खिलाफ बुलावायो में नाबाद 194 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+