बांग्लादेश में सम्मानित किए गए तेंदुलकर
मीरपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के बाद बीसीबी ने स्मृतिचिन्ह भेंट कर तेंदुलकर को सम्मानित किया। इस दौरान तेंदुलकर ने कहा कि वह बीसीबी की इस पहल से काफी खुश हैं।
तेंदुलकर ने बांग्लादेश के साथ खेली गई दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में सबसे अधिक रन बटोरे। तेंदुलकर ने दो मैचों की तीन पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 132.00 के औसत से कुल 264 रन बनाए।
चटगांव में खेले गए पहले मैच में 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए तेंदुलकर ने इस श्रृंखला में सर्वाधिक दो शतक लगाए। चटगांव टेस्ट की पहली पारी में वह 105 रन बनाकर नाबाद रहे थे जबकि मीरपुर में उनके बल्ले से 143 रन निकले। तेंदुलकर ने बांग्लादेश में अपना 44वां और 45वां टेस्ट शतक पूरा किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications