आस्ट्रेलियन ओपन : पेस-ब्लैक की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची (लीड-1)
पेस और ब्लैक की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रूस की एलिना वेसनीना और इजरायल के एंडी रैम की आठवीं वरीय जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से पराजित किया।
इटली की खिलाड़ी फ्लाविया पेनेता और ब्राजील के मार्सेलो मेलो की जोड़ी भी अंतिम-4 दौर में पहुंचने में सफल रही है। पेनेता और मेलो ने चेक गणराज्य की झालावोवा स्ट्राइकोवा और आस्ट्रिया के ओलिवर माराच को 6-4, 6-4 से हराया।
इसके अलावा, अमेरिका की लिजा रेमंड और दक्षिण अफ्रीका के वेसले मूडी तथा रूस की एकेतेरिना माकारोवा और चेक गणराज्य के जारोस्लाव लेविंस्की की जोड़ी भी सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
रेमंड और मूडी की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने ताइवान की चुआंग चिया जुंग और स्लोवाकिया के फिलिप पोलासेक की जोड़ी को कड़े संघर्ष के बाद 6-3, 3-6, 12-10 से पराजित किया।
दूसरी ओर, बुधवार को ही खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में माकारोवा-लेविंस्की ने अमेरिका की राक्वेल कोप्स और बेल्जियम के डिक नार्मन की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 7-6 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications