Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तानी टीम से चमत्कार की उम्मीद बेमानी : मोहम्मद सकलैन

कराची, 22 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान की टीम भले ही नई दिल्ली में 28 फरवरी से शुरू हो रहे हॉकी विश्व का खिताब पांचवीं बार जीतने का ख्वाब देख रही हो लेकिन उसके पूर्व कप्तान मोहम्मद सकलैन का कहना है कि उनकी टीम से चमत्कार की उम्मीद करना बेमानी होगा।

18 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम वाघा बार्डर के रास्ते सोमवार को भारत पहुंच चुकी है। कप्तान जीशान अशरफ ने कहा है कि उनके साथी 28 फरवरी से 13 मार्च तक होने वाले विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

अशरफ ने कहा कि पाकिस्तानी टीम खिताबी जीतने के लिए प्रयास करेगी। पाकिस्तान ने 1994 में सिडनी में अपना आखिरी विश्व कप खिताब जीता था। उसके बाद से पाकिस्तानी टीम एक बार भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंची है।

जीशान ने कहा, "हमने विश्व कप के लिए बेहतरीन तैयारी की है। हम अपनी जीत को लेकर काफी उम्मीद लगाए हुए हैं। हमारा पहला मैच भारत के खिलाफ है। यह मैच टूर्नामेंट में हमारी दशा और दिशा तय करेगा।"

एक तरफ जहां जीशान टीम की सफलता को लेकर आश्वस्त हैं वहीं दूसरी ओर सकलैन का मानना है कि पिछले तीन मौकों पर इससे भी बेहतर टीम उतराने के बावजूद पाकिस्तानी टीम को अपेक्षित परिणाम नहीं मिला था।

सकलैन ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "1998, 2002 और 2006 में हमने मौजूदा टीम से भी बेहतर टीम उतारी थी लेकिन हम पांचवें स्थान से बेहतर कुछ नहीं हासिल कर सके। 1994 के बाद से हम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए तरस रहे हैं। जो टीम हमने भारत भेजी है, वह कई मायनों में काफी कमजोर है। यही कारण है कि मैं भारत में जीत को लेकर उत्साहित नहीं हूं।"

सकलैन का मानना है कि पाकिस्तानी टीम को मैच जिताऊ खिलाड़ियों की जरूरत है। बकौल सकलैन, "हमारी सबसे बड़ी समस्या यह है कि आज की तारीख में हमारे पास मैच जिताऊ खिलाड़ी नहीं हैं। आज हम सिर्फ सोहैल अब्बास पर भरोसा कर सकते हैं क्योंकि वही अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+