सानिया इस सत्र में हुए अपने पांच एकल मुकाबलों में केवल एक ही जीत पाई थीं। वह ऑकलैंड में दूसरे दौर में पहुंची थी लेकिन होबार्ट में वह पहले दौर में ही हार गई थीं। सोमवार को दुबई टेनिस चैंपियनशिप में वह पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गईं।
हैदराबाद की इस 23 वर्षीया टेनिस खिलाड़ी को डबल रैंकिंग में भी तीन स्थान का नुकसान हुआ है। वह ताजा रैंकिंग में 36 वें पायदान पर हैं।
वहीं पुरुषों के एकल वर्ग में सोमदेव देवबर्मन पिछले सप्ताह के अपने 141 वें स्थान पर बने हुए हैं जबकि भारतीय मूल के अमेरिकी प्रकाश अमृत राज तीन स्थान गवांकर 226 वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
पुरुषों की डबल रैंकिंग में लिएंडर पेस और महेश भूपति पहले की तरह सातवें और आठवें स्थान पर बरकरार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।