नोबेल शांति पुरस्कार के लिए लामबंदी नहीं करेगा आईओसी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रॉग ने वेंकूवर में जारी आईओसी के वार्षिक बैठक में इस पुरस्कार के लिए लामबंदी करने के अंतर्राष्ट्रीय तैराकी महासंघ के अध्यक्ष और उरुग्वे के आईओसी सदस्य जूलियो सीजर मैग्लियोन के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया।
रॉग ने कहा कि उनके लिहाज से ऐसा करना उचित नहीं होगा। रॉग ने कहा, "नोबेल पुरस्कार हासिल करने के लिए किया गया किसी भी प्रकार का प्रयास आईओसी की भावना और उसूलों के खिलाफ होगा।"
संयुक्त राष्ट्र में खेलों के विशेष सलाहकार विली लेमके ने पिछले हफ्ते कहा था कि आईओसी नोबेल शांति पुरस्कार के लिए तगड़ी दावेदारी रखता है।
लेमके ने कहा, "मैं इस विचार का पूरी तरह समर्थन करता हूं। खेलों को हर हाल में शांति का सबसे बड़ा पुरस्कार मिलना चाहिए। इस लिहाज से आईओसी नोबेल पुरस्कारों के लिए बड़ा दावेदार है।"
वार्षिक बैठक में आईओसी के सदस्यों ने इस सर्वोच्च खेल संस्था के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों पर चर्चा की। आईओसी को पिछले वर्ष संयुक्त राष्ट्र महाधिवेशन में पर्यवेक्षक का दर्जा दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications