कुल 19 महिलाओं ने वुड्स के साथ संबंध रखने का दावा किया था। हाल ही उन्होंने मिसिसिपी के एक स्वास्थ्य केंद्र से अपना उपचार कराया है। 'पीजीए टूर' की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वुड्स शुक्रवार को फ्लोरिडा के पाम वैली में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
बयान में कहा गया, "बीते साल दिसंबर में खुद को गोल्फ से अलग करने के बाद वुड्स की यह पहली सार्वजनिक उपस्थिति होगी।"
वुड्स के एजेंट मार्क स्टेनबर्ग ने एक बयान में कहा गया, "टाइगर अपने अतीत और भविष्य के बारे में चर्चा करना चाहते हैं। उन्होंने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगने की इच्छा जाहिर की है।"
मीडया से बातचीत करने के वुड्स के फैसले पर पीजीए टूर के कमिश्नर टिम फिंसेम ने कहा, "मैं खुश हूं कि वह कुछ बयान देने जा रहे हैं। यह एक अच्छी खबर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।