For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर सचिन ने रचा इतिहास

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ग्वालियर के कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में सचिन ने एक दिवसीय क्रिकेट मैच का पहला दोहरा शतक जमाकर इतिहास रचा और कई खिलाड़ियों के सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया, जिनमें खुद का रिकॉर्ड भी शामिल है।

सचिन से पहले 16 अगस्त 2009 को जिंबाब्वे के चार्ल्स कोवेंट्री ने बुलावायो में बांग्लादेश के खिलाफ 156 गेंदों पर 194 नाबाद रन ठोंककर एकदिवसीय क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी के सईद अनवर के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

पाकिस्तान के सईद अनवर ने 21 मई 1997 को भारत के खिलाफ चेन्नई में 146 गेंदों पर 194 रन ठोंककर एकदिवसीय क्रिकेट में नया इतिहास रचा था।

अनवर ने वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने इंग्लैण्ड के विरुद्ध 31 मई 1984 को 170 गेंदों पर नाबाद 189 रन बनाए थे।

श्रीलंकाई बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने 29 अक्टूबर 2000 को रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी की थी, जब उन्होंने भारत के खिलाफ शारजाह में 161 गेंदों में 189 रन ठोंक दिए थे।

भारतीय टीम के मौजूदा कोच और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रहे गैरी कर्स्टन इस मामले में सनथ जयसूर्या से एक रन पीछे हैं। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के विरुद्ध रावलपिंडी में 16 फरवरी 1996 को 159 गेंदों पर नाबाद 188 रन बनाए थे।

सचिन तेंदुलकर का इससे पहले एक दिवसीय मैचों में सर्वाधिक स्कोर 150 गेंदों पर 186 रन का था, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के विरुद्ध हैदराबाद में आठ नवंबर 1999 को बनाया था।

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का एक दिवसीय मैचों में सर्वाधिक स्कोर 145 गेंदों पर 183 रन है जो उन्होंने 31 अक्टूबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में बनाए थे।

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 26 मई 1999 को श्रीलंका के विरुद्ध टोरंटों में 158 गेंदों पर 183 रन बना चुके हैं।

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का एक दिवसीय मैचों में सर्वाधिक स्कोर 166 गेंदों पर 181 रन का है, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के विरुद्ध हेमिल्टन में बनाया था।

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने कराची में श्रीलंका के विरुद्ध 13 अक्टूबर 1987 को 125 गेंदों पर 181 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+