Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रवींद्र जडेजा पर लगी पाबंदी

इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा पर एक साल के लिए पाबंदी लगाई गई है.

राजस्थान रॉयल्स में रहते दूसरी टीमों के साथ मोलभाव करने के कारण आईपीएल की प्रशासकीय परिषद ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला किया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने भी इस बारे में निर्देश दिए थे.

आईपीएल ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी है. अब रवींद्र जडेजा एक साल तक आईपीएल की किसी टीम के लिए नहीं खेल सकेंगे.

बयान

बयान में कहा गया है- रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स के साथ फिर से अनुबंध साइन नहीं कर रहे थे और आईपीएल की अन्य टीमों के साथ मोलभाव करने की कोशिश कर रहे थे. ये आईपीएल खिलाड़ियों के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है.

आईपीएल के चेयरमैन ललिद मोदी ने कहा कि इस मामले पर विचार-विमर्श के बाद यह फ़ैसला किया गया है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि आईपीएल अपने दिशा-निर्देशों को लेकर काफ़ी गंभीर है और इसका उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

रवींद्र जडेजा भारतीय टीम की ओर से कई एक दिवसीय मैच और ट्वेन्टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. जडेजा ने 19 एक दिवसीय मैच और पाँच ट्वेन्टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+