डब्ल्यूआईएसपीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंड्रयू शैली ने बताया कि इस प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण को 'गोल्ड' स्तर दे दिया गया है। अब यह प्रतियोगिता डब्ल्यूआईएसपीए वर्ल्ड टूर चेन्नई ओपन गोल्ड स्क्वॉश टूर्नामेंट के नाम से जानी जाएगी।
शैली ने कहा कि इस वर्ष इस प्रतियोगिता में कई वरीय खिलाड़ियों के शिरकत करने की संभावना है। 53,500 डॉलर इनामी टूर्नामेंट भारतीय स्क्वॉश रैकेट महासंघ (एसआरएफआई) के बैनर तले 2-7 मार्च तक इंडियन स्क्वॉश अकादमी में खेला जाएगा।
इस वर्ष भारत में कई प्रमुख स्क्वॉश प्रतियोगिताएं आयोजित होनी हैं। नई दिल्ली में अप्रैल में एशियाई स्क्वॉश चैम्पियनशिप होनी है और इसके बाद अक्टूबर में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होना है, जिसमें स्क्वॉश एक स्पर्धा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।