Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेस्टइंडीज ने आस्ट्रेलियाई बोर्ड अघ्यक्ष एकादश को 90 रन से हराया

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने 89 गेंदों की तूफानी पारी के दौरान 14 चौके और आठ छक्के लगाने वाले गेल तथा 49 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का जड़ने वाले सिमंस की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 45 ओवरों में पांच विकेट पर 399 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की ओर से डावलिन ने भी तेज पारी खेली। उन्होंने 85 गेंदों पर पांच चौके लगाए और कप्तान के साथ पहले विकेट के लिए रिकार्ड 234 रनों की साझेदारी निभाई। केरॉन पोलार्ड ने अपनी छवि के अनुरूप खेलते हुए 17 गेंदों गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का जड़ा।

15 और 20 रन के व्यक्तिगत योग पर जीवनदान पाने वाले गेल ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और फिर 57 गेंदों पर शतक पूरा किया। सिमंस ने 39 गेंदों पर अर्धशतक लगाया जबकि डावलिन ने इसके लिए 63 गेंदें खेलीं।

जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम टॉम कूपर (नाबाद 160) की साहसिक पारी के बावजूद निर्धारित ओवरों की समाप्ति तक सात विकेट के नुकसान पर 312 रन ही बना सकी। टिम पेन (36), एलेक्स कीथ (25) और जेम्स पैटिनसन (28) ने भी उपयोगी योगदान दिया लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

कूपर ने 58 गेंदों पर 50 रन पूरे किए थे। 64 रन के योग पर उन्हें जीवनदान भी मिला था लेकिन उसके बाद वह नहीं रुके और 95 गेंदों पर 100 रन तथा 114 गेंदों पर 150 रन पूरे किए।

वेस्टइंडीज की ओर से निकिता मिलर ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि डरेन सैमी को दो सफलता मिली। शानदार शतकीय पारी खेलने वाले गेल और कूपर को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+