वाशिंगटन, 18 फरवरी (आईएएनएस)। चीन, रूस और उत्तर कोरिया के सीमावर्ती इलाके में गुरुवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। इसमें फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने 'यूएस जियोलॉजिकल सर्वे' के हवाले से खबर दी है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र उत्तर कोरिया के चोंगजिन इलाके से 110 किलोमीटर पूर्वोत्तर में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*