कलमाडी ने गिल से किया आग्रह, मीडिया को प्रवेश दिया जाए
भारतीय हॉकी टीम तीन फरवरी से ही मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अभ्यास कर रही है लेकिन सुरक्षा कारणों के मद्देनजर मीडिया को स्टेडियम के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
कलमाडी ने कहा, "भारतीय खेल पत्रकार संघ (एसजेएफआई) द्वारा यह बात मेरे संज्ञान में लाई गई कि पत्रकारों को राष्ट्रीय स्टेडियम के भीतर भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से बातचीत करने और उनके अभ्यास सत्र को कवर करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।"
कलमाडी ने शनिवार को इस आशय से संबंधित एक पत्र एम.एस. गिल को लिखा जिसमें उन्होंने कहा है कि, "स्टेडियम और खिलाड़ियों की सुरक्षा की चिंता सराहनीय है। मैं महसूस करता हूं कि मीडियाकर्मियों को स्टेडियम के अंदर जाने और खिलाड़ियों से बातचीत करने की अनुमति दी जानी चाहिए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक जांच के बाद ऐसा किया जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications