For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को दिया 337 रनों का लक्ष्य

By Staff

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति तक नौ विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए। अपना पहला एकदिवसीय मैच खेल रहे पीटर इंग्राम ने 74 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 69 रनों की आकर्षक पारी खेली।

इसके अलावा जैकब ओरम ने 40 गेंदों पर आठ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 80 रन बनाए जबकि नेथन ब्रूम ने 73 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 71 रन की तेज पारी खेली।

रॉस टेलर भी अर्धशतक लगाने में सफल रहे। टेलर ने 52 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की सहायता से 51 रन बनाए। कप्तान डेनियल विटोरी ने 27 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रनों का योगदान दिया।

बांग्लादेश की ओर से सैफुल इस्लाम ने सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किए। मेहमान टीम ने खबर लिखे जाने तक 22 ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट खोकर 118 रन बना लिए थे।

सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल 68 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 62 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान सकीबुल हसन ने एक रन बनाया था।

बांग्लादेश ने इमरुक कायेस (32), मोहम्मद अशरफुल (5) और रकीबुल हसन (9) के विकेट गंवाए हैं। दो विकेट एंडी मैके ने लिए हैं जबकि एक सफलता विटोरी को मिली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+