बांग्लादेश ने भारत के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने खराब शुरुआत से उबरते हुए कप्तान सकीबुल हसन, महमुदुल्लाह, नईम इस्लाम और रकीबुल हसन की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 247 रन बनाए।
सकीबुल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 97 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 85 रन बनाए जबकि रकीबुल ने 46 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 28 रनों का योगदान दिया। कप्तान के साथ बहुमूल्य साझेदारी करने वाले महमुदुल्लाह 80 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद लौटे।
नईम ने 14 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रनों की नाबाद पारी खेली। सकीबुल, नईम और महमुदुल्लाह ने अंतिम 10 ओवरो में 95 रन जोड़े। भारत की ओर से आशीष नेहरा ने दो विकेट लिए जबकि सुदीप त्यागी, शांताकुमारन श्रीसंत और युवराज सिंह को एक-एक सफलता मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications