पुलिस का कहना है कि यह कार बीते गुरुवार को सिडनी के उपनगरीय इलाके में खड़ी मिली। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है और चोर को पकड़ने के प्रयास में है। कार की बरामदगी की पुष्टि क्लार्क और उनकी मंगेतर बिंगल ने भी कर दी है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के अनुसार क्लार्क की कार 'एस्टन मार्टिन' मंगलवार को रात 11 बजे से लेकर बुधवार को सुबह पांच के दौरान चोरी हुई थी। उल्लेखनीय है कि यह कार मकान के अंदर बनी पार्किं ग में खड़ी की हुई थी।
कार के चोरी हो जाने से बिंगल बहुत दुखी हुई थीं। उन्होंने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्वीटर' के जरिए कहा था, "मेरी एस्टन.. चली गई। नए साल के शुरू होने से पहले यह हो गया।.. मैं इसे वापस चाहती हूं।"
बिंगल पेशे से मॉडल हैं और वह मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान मौजूद थीं। माना जा रहा है कि वह मंगलवार को ही किसी वक्त सिडनी लौटीं और वह घर के अंदर मौजूद थीं जब उनकी कार चोर हुई। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में क्रिसमस के मौके पर क्लार्क ने यह कार बिंगल को भेंट की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।