जनरल मोटर्स ने खत्म किया वुड्स के साथ करार
मशहूर पत्रिका 'पीपुल्स' के मुताबिक जीएम ने लगभग 18 महिलाओं के साथ अवैध संबंधों का खुलासा होने के बाद वुड्स के साथ करार तोड़ने वाली जिलेट, एटी एन टी, गैटोरेड, एक्शंचर और टेग ह्यूअर जैसी प्रमुख कंपनियों की राह पर चलते हुए यह फैसला किया है।
साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि अब वुड्स उसके द्वारा निर्मित कारों की मुफ्त सवारी नहीं कर सकेंगे। कंपनी ने वुड्स को अपनी ओर से एक कैडिलैक एसयूवी उपयोग के लिए दिया था।
उल्लेखनीय है कि लगभग 18 महिलाओं के साथ अवैध संबंधों का खुलासा होने के बाद से वुड्स की वैवाहिद जिंदगी में भूचाल आ गया है। उनकी इस बेवफाई से नाराज उनकी पत्नी एलिन नार्डेग्रेन उनसे अलग रहने लगी हैं।
पिछले वर्ष नवंबर में अवैध संबंधों का खुलासा होने के बाद से वुड्स ने गोल्फ से अनिश्चितकाल के लिए संन्यास ले लिया है। वह इन दिनों अपनी बुरी आदतों से निजात पाने के लिए चिकित्सकीय परामर्श ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications