राष्ट्रमंडल खेल : कुश्ती प्रशिक्षण स्थल का उद्घाटन संपन्न
राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर तैयार यह दूसरा आयोजन स्थल है। इससे पहले खेल मंत्री मनोहर सिंह गिल ने रविवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम का उद्घाटन किया था। इस स्टेडियम में हॉकी की स्पर्धाएं होंगी। उससे पहले, फरवरी-मार्च में यहां हॉकी विश्व कप का आयोजन होगा।
लुडलो कैसल कुश्ती प्रशिक्षण स्थल के उद्घाटन के अवसर पर दीक्षित ने कहा, "राजधानी के पहलवानों को अभ्यास के लिए एक बेहतरीन स्थान मिल गया है। राष्ट्रमंडल खेलों के समापन के बाद यह स्थान बच्चों के लिए भी काफी फायदेमंद रहेगा। अगले महीने तक त्यागराज स्टेडियम का भी उद्घाटन किया जाएगा।"
लुडलो कैसल कुश्ती प्रशिक्षण स्थल के निर्माण के लिए दिल्ली सरकार ने 20 करोड़ रुपये का बजट पास किया था लेकिन इसे 11 महीने के भीतर 13 करोड़ रुपये में तैयार कर लिया गया। इससे पहले इस स्थान का उपयोग बैडमिंटन प्रशिक्षण स्थल के तौर पर होता था, लेकिन उसे गिराकर कुश्ती के लिए एक नई इमारत तैयार की गई।
लुडलो कैसल कुश्ती प्रशिक्षण स्थल दो मंजिला है। भूतल पर आरामस्थल, जिम, कैफिटेरिया, फिजियोथेरेपी सेंटर, डोपिंग कंट्रोल सेंटर, साउना बाथ सेंटर और मेडिकल सेंटर है। पहली मंजिल पर छह मैट लगाए गए हैं, जहां खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। यह प्रशिक्षिण स्थल पूर्ण वातानुकूलित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications