नायर और धवन ने बोर्ड एकादश को संभाला
खबर लिखे जाने तक बोर्ड एकादश ने 56 ओवरों की समाप्ति तक छह विकेट के नुकसान पर 230 रन बना लिए थे। बोर्ड एकादश ने अपने छह विकेट 114 रन पर ही गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद नायर और धवन ने 116 रनों की अटूट साझेदारी निभाई।
नायर 85 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 59 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि धवन ने 84 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों की सहायता से 45 रन बनाए थे।
इसके अलावा मनीष पांडेय ने भी 43 रनों की पारी खेली। अभिनव मुकुंद (8), पार्थिव पटेल (8), अंजिक्य रेहाने (12), रोहित शर्मा (20) और चितेश्वर पुजारा (17) ने निराश किया।
दक्षिण अफ्रीकी टीम की ओर से मोर्न मोर्कल और वायने पार्नेल ने दो-दो विकेट हासिल किए हैं जबकि डेल स्टेन तथा जेहान बोथा को एक-एक सफलता मिली है।
इस दो दिवसीय मैच के बाद इसी मैदान पर भारत और दक्षिण अफ्रीकी टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications