इंग्लैंड क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच बनना चाहते हैं गिलेस्पी
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निंग हेराल्ड' के मुताबिक गिलेस्पी इन दिनों कोचिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं और जल्द ही वह इसके लिए जरूरी लेवल-3 सर्टिफिकेट भी हासिल कर लेंगे।
ओटिस गिब्सन के इस्तीफे के बाद इंग्लैंड टीम के गेंदबाजी कोच का पद खाली हो गया है और इसके लिए आस्ट्रेलिया के एक अन्य पूर्व तेज गेंदबाज माइकल कास्प्रोविच का नाम सामने आ रहा है।
कास्प्रोविच और गिलेस्पी को आस्ट्रेलियाई पिचों और यहां के माहौल का अच्छा जानकार माना जाता है, लिहाजा इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड दोनों खिलाड़ियों को इस पद का दावेदार मानकर चल रहा है।
गिलेस्पी ने कहा है कि वह इस पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश कर चुके हैं लेकिन अंतिम फैसले का हक ईसीबी के पास है। इस काम में मुख्य कोच एंडी फ्लावर की मुख्य भूमिका मानी जा रही है।
इंग्लैंड के दो खिलाड़ी-एंगस फ्रेजर, डरेन गफ और पाकिस्तानी टीम के पूर्व कोच ज्यौफ लॉसन इस दौड़ में पहले से ही शामिल बताए जा रहे हैं। लॉसन आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications