Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया ने पांचवें एकदिवसीय मैच में पाकिस्तान को हराया (लीड-3)

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम 49.3 ओवरों में 212 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई थी जबकि आस्ट्रेलिया ने आठ विकेट के नुकसान पर 49.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।

आस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान रिकी पोंटिग ने 78 गेंदों पर छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 58 रन बनाए जबकि माइकल हसी 40 रन बनाकर नाबाद लौटे। हसी ने अपनी 46 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए।

इसके अलावा सलामी बल्लेबाज शेन मार्श ने 25 और एडम वोग्स ने 24 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक और नवेद उल हसन ने दो-दो विकेट हासिल किए।

इससे पहले, पाकिस्तान के लिए उमर अकमल ने 67, फवद आलम ने 63 और शोएब मलिक ने 36 रन का योगदान दिया था। उमर ने अपनी 102 गेंदों की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया जबकि फवद ने 70 गेंदों की तेज पारी में चार चौके जड़े। मलिक ने 62 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए।

क्लिंट मैके (35/4), रेयान हैरिस (44/3) और मिशेल जानसन (42/2) की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके।

पाकिस्तानी टीम ने एक समय 76 रनों पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन उसके बाद उमर और फवद ने पांचवें विकेट के लिए 82 रन जोड़कर उसे मुश्किल से उबारने का काम किया। उससे पहले उमर ने मलिक के साथ चौथे विकेट के लिए 60 रन जोड़े थे।

सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट (0), खालिद लतीफ (0), यूनुस खान (3), शाहिद अफरीदी (1), सरफराज अहमद (6) और राणा नवेद उल हसन (8) ने निराश किया। इफ्तिकार अंजुम ने 8 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए।

तीसरे और चौथे एकदिवसीय मुकाबले में पांच-पांच विकेट लेकर अपनी टीम की जीत पक्की करने वाले तेज गेंदबाज रेयान हैरिस को 'मैन ऑफ द सीरीज' चुना गया जबकि मैके को 'मैन ऑफ द मैच' खिताब से नवाजा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+