Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हरभजन ने पीटरसन को पेवेलियन लौटाया (लीड-3)

मेहमान टीन ने खबर लिखे जाने तक दो विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए थे। हाशिम अमला 70 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 44 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जैक्स कैलिस ने 14 रन बनाए थे। पीटरसन 21 रन बनाकर हरभजन की गेंद पर एस. बद्रीनाथ के हाथों लपके गए।

पीटरसन का विकेट 54 रन के कुल योग पर गिरा। इससे पहले, मेहमान टीम ने 36 रन के कुल योग पर कप्तान ग्रीम स्मिथ का विकेट गंवाया था। स्मिथ 20 रन बनाकर अमित मिश्रा की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने बिना कोई विकेट खोए छह रन बनाए थे।

भारतीय टीम ने तीसरे दिन के तीसरे सत्र में छह विकेट के नुकसान पर 643 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी। भारत को कुल 347 रनों की बढ़त मिली थी। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 296 रन बनाए थे। इस लिहाज से मेहमान टीम अभी भी 243 रन पीछे चल रही है जबकि पारी की हार बचाने के लिए उसके आठ विकेट शेष हैं।

रात में हुई जोरदार बारिश के कारण चौथे दिन का खेल समय से शुरू नहीं हो सका। खेल शुरू होने का निर्धारित समय 9.30 बजे था लेकिन दो बार मुआयना करने के बाद आखिरकार खेल एक घंटे विलंब से शुरू हुआ। खराब रोशनी के कारण तीसरे दिन का खेल भी लगभग 45 मिनट पहले समाप्त कर दिया गया था।

दो मैचों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है। नागपुर में खेले गए पहले मैच में उसने भारत को एक पारी और छह रनों से पराजित किया था। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का टेस्ट टीम का ताज हासिल करने के लिए भारतीय टीम को यह मैच किसी भी हाल में जीतना होगा। नागपुर में मिली हार के कारण सत्र की समाप्ति तक सर्वोच्च वरीय टेस्ट टीम बने रहने के उसके मंसूबे को गहरा धक्का लगा है लेकिन यह मैच जीतकर वह अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रख सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+