पीसीबी की चयन समिति के प्रमुख इकबाल कासिम का इस्तीफा
पाकिस्तानी टीम को आस्ट्रेलिया में बुरी तरह शिकस्त मिली। तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में जहां वह 0-3 से हारी वहीं पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भी उसे 0-5 से हार झेलनी पड़ी। इससे पहले न्यूजीलैंड में खेली गई टेस्ट श्रृंखला में भी उसे हार का सामना करना पड़ा था। हाल के वर्षों में किसी विदेशी दौरे में पाकिस्तानी टीम का यह सबसे खराब प्रदर्शन है।
पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट को अपना इस्तीफा देने के बाद कासिम ने कहा, "हमने अपने हिसाब से श्रेष्ठ टीम चुनी थी लेकिन उसका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। हमें तो यकीन नहीं हो रहा है कि हमारी टीम आस्ट्रेलिया में एक भी मैच नहीं जीत सकी। इस नाते यह मेरा नैतिक दायित्व बनता है कि इस टीम की हार की जिम्मेदारी मैं अपने ऊपर लूं।"
कासिम ने कहा कि मौजूदा टीम में काफी सुधार की जरूरत है। बकौल कासिम, "इस टीम की शल्य चिकित्सा करनी होगी। इस संबंध में हम चिंतन-मनन करेंगे। हम सभी अभी बहुत परेशान हैं। ज्यादा परेशानी इस बात को लेकर है कि छह महीने पहले एक इकाई के तौर पर खेलते हुए ट्वेंटी-20 विश्व कप जीतने वाली एक टीम इतना खराब प्रदर्शन भला कैसा कर सकती है?"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications