For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

दिलीप ट्रॉफी : दक्षिण ने पश्चिम क्षेत्र को दिया 536 रनों का लक्ष्य

By Staff

मैच के तीसरे दिन गुरुवार को दक्षिण क्षेत्र ने कप्तान दिनेश कार्तिक (150) और मुरलीधरन गौतम (88) की सधी हुई पारियों की बदौलत अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 386 रन पर घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर उसे 149 रनों की बढ़त मिली थी। इस तरह उसकी कुल बढ़त 535 रनों की हो गई।

खबर लिखे जाने तक पश्चिम क्षेत्र ने बिना कोई विकेट गंवाए 16 रन बना लिए थे। हर्षद खादीवाले चार और चिराग पाठक 12 रन बनाकर खेल रहे थे। मैच में अभी दो दिन का खेल शेष है।

दक्षिण क्षेत्र ने कार्तिक की 183 रनों की शानदार कप्तानी पारी की मदद से अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए थे जबकि पश्चिम क्षेत्र की टीम चंद्रशेखर गणपति (75/5) की शानदार गेंदबाजी के कारण अपनी पहली पारी में 251 रन ही बना सकी थी। इसमें यूसुफ पठान (108) का शतक भी शामिल है।

दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जाने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे कार्तिक ने चयनकर्ताओं के करारा जवाब देते हुए पहली पारी में 226 गेंदों का सामना करते हुए 25 चौके और एक छक्का लगाया था जबकि दूसरी में 150 रन बनाने के लिए उन्होंने 162 गेंदों पर 22 चौके लगाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+