For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पाकिस्तान का पलटवार, आस्ट्रेलिया के 3 विकेट झटके (लीड-2)

By Staff

आस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श (25), विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन (7) और कैमरून व्हाइट (13) के विकेट गंवा दिए हैं। हेडिन 21, मार्श 54 और व्हाइट 73 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौटे। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आसिफ, नवेद हसन और शाहिद अफरीदी को एक-एक सफलता मिली है।

खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने 19 ओवरों की समाप्ती तक तीन विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए थे। कप्तान रिकी पोंटिग 39 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि एडम वोग्स ने एक रन बनाया था।

इससे पहले, टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम 49.3 ओवरों में 212 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। पाकिस्तान के लिए उमर अकमल ने 67, फवद आलम ने 63 ओर शोएब मलिक ने 36 रन का योगदान दिया।

उमर ने अपनी 102 गेंदों की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया जबकि फवद ने 70 गेंदों की तेज पारी में चार चौके जड़े। मलिक ने 62 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए। क्लिंट मैके (35/4), रेयान हैरिस (44/3) और मिशेल जानसन (42/2) की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके।

पाकिस्तानी टीम ने एक समय 76 रनों पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन उसके बाद उमर और फवद ने पांचवें विकेट के लिए 82 रन जोड़कर उसे मुश्किल से उबारने का काम किया। उससे पहले उमर ने मलिक के साथ चौथे विकेट के लिए 60 रन जोड़े थे।

सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट (0), खालिद लतीफ (0), यूनुस खान (3), अफरीदी (1), सरफराज अहमद (6) और नवेद हसन (8) ने निराश किया। इफ्तिकार अंजुम ने 8 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए। मेजबान टीम पांच मैचों की श्रृंखला 4-0 से अपने नाम कर चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+