आस्ट्रेलियन ओपन : फाइनल में पहुंची पेस-ब्लैक की जोड़ी (लीड-1)
पेस और ब्लैक की शीर्ष वरीय जोड़ी ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में अमेरिका की लिजा रेमंड और दक्षिण अफ्रीका के वेसले मूडी की जोड़ी को कड़े संघर्ष के बाद 6-7(6), 7-6 (5), 10-7 से पराजित किया।
फाइनल में पेस और ब्लैक का सामना रूस की एकतेरिना माकारोवा और चेक गणराज्य के जारोस्लाव लिवेंस्की की जोड़ी के साथ रविवार को होगा।
माकारोवा और लिवेंस्की ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इटली की फ्लाविया पेनेता और ब्राजील के मार्सेलो मेलो की जोड़ी को 6-0, 4-6 , 10-8 से हराया।
पेस और ब्लैक की जोड़ी अपने दूसरे खिताब की ओर अग्रसर है। इस जोड़ी ने 2008 में अमेरिकी ओपन खिताब जीता था। पिछले वर्ष विंबलडन और अमेरिकी ओपन में यह जोड़ी उपविजेता रही थी।
उधर, विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस स्टार अमेरिका की सेरेना विलियम्स और उनकी बड़ी बहन वीनस विलियम्स ने महिलाओं का युगल खिताब जीत लिया है।
सेरेना और वीनस की दूसरी वरीय जोड़ी ने शुक्रवार को मेलबर्न पार्क में खेले गए खिताबी मुकाबले में जिंबाब्वे की कारा ब्लैक और अमेरिका की लेजल ह्यूबर की शीर्ष वरीय जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से पराजित किया।
दोनों बहनों ने 86 मिनट के भीतर यह मैच अपने नाम करते हुए अपना 11वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। इस जोड़ी ने 2009 में भी यह खिताब अपने नाम किया था। उससे पहले, विलियम्स बहनों ने 2001 और 2003 में भी इस खिताब पर कब्जा किया था।
सेरेना महिलाओं के एकल वर्ग के फाइनल में भी पहुंच चुकी हैं। पिछले वर्ष इस खिताब पर कब्जा करने वाली सेरेना की भिड़ंत बेल्जियम की खिलाड़ी जेस्टिन हेनिन के साथ शनिवार को होगी। सेरेना अपने पांचवें आस्ट्रेलियन ओपन खिताब के लिए हेनिन का सामना करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications