पाकिस्तान के एक प्रमुख समाचार पत्र ने तीन दिन पहले खबर दी थी कि अकमल मैच फिक्सिंग में शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की एक समिति जांच कर रही है।
पत्र समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक अकमल को दुबई में इंग्लैंड के साथ खेली गई दो मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला से सिर्फ इसलिए दूर रखा गया क्योंकि वह मैच फिक्सिंग के आरोपों के घेरे में हैं।
अकमल पर पिछले महीने आस्ट्रेलिया के साथ सिडनी में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान जानबूझकर कैच टपकाने का आरोप है। कैच टपकाने के कारण अकमल को होबार्ट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था।
वह एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम में जगह पाने में सफल रहे थे। आस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वेंटी-20 मुकाबले में 33 गेंदों पर 64 बनाने के बावजूद उन्हें दुबई श्रृंखला के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था। सूत्र ने कहा, "अकमल आरोप के घेरे में हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।