पेस-डुल्ही की जोड़ी दुबई चैम्पियनशिप के अंतिम-8 दौर में (लीड-1)
पेस और डुल्ही की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने इस 1,619,500 डॉलर इनामी प्रतियोगिता के पहले दौर में पोलैंड के मारिस्वेज फ्रिस्टेनबर्ग और मार्सिन मात्कोवस्की को सीधे सेटों में 7-6, 6-3 से पराजित किया।
अगले दौर में पेस-डुल्ही की भिड़ंत भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के अहसाम उल हक कुरैशी तथा फ्रांस के अर्नाड क्लीमेंट और स्वीडन के राबर्ट लेंसटेड की जोड़ी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगी।
भूपति और मिर्नी ने अपने पहले दौर के मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात के एम.अल. बालोशी और कुवैत के अब्दुल्ला मागदास की जोड़ी को 7-5, 6-0 से हराया था।
अगले दौर में इस जोड़ी की भिड़ंत स्वीडन के साइमन एस्पेलिन और आस्ट्रिया के पॉल हेनले तथा सर्बिया के नोवाक जोकोविक और डुसान वेमिक की जोड़ी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications