मेडीबैंक टेनिस टूर्नामेंट से जानकोविक की छुट्टी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जानकोविक इस हार से हतप्रभ हैं। उन्हें हैरानी है कि नए सत्र के लिए लगभग दो महीनों तक कड़ी मेहनत करने के बाद उन्हें पहले ही टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा है।
अब जानकोविक खुद को साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के लिए तैयार करेंगी। 18 जनवरी से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में जानकोविक ने दो वर्ष पहले सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
जानकोविक ने कहा, "यह इस सत्र का मेरा पहला मैच था। मैं थोड़ा घबराई हुई थी। दो महीनों से कोर्ट से बाहर रहने के कारण मैं अपने खेल का स्तर नहीं बनाए रख सकी। मैं आगे के मुकाबलों के लिए सकारात्मक रुख बनाए रखना चाहती हूं। मैं मेलबर्न में खेलने के लिए तैयार हूं।"
बहरहाल, स्पेन के खिलाड़ी मारिया जोस मार्टिनेज और ऑकलैंड में फाइनल खेलने वाली इटली की फ्लाविया पेनेता दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रही हैं। मार्टिनेज ने जहां अमेरिका की वारवारा लेपचेंको को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से पराजित किया वहीं पेनेता ने आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर को 6-4, 6-1 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications