तीन टेस्ट मैचों की श्रंखला में मेजबान टीम 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। उसने मेलबर्न में खेला गया पहला टेस्ट मैच 170 रनों से जीता था जबकि सिडनी में आयोजित दूसरे मैच में उसने 36 रनों से जीत हासिल की थी।
सलामी बल्लेबाज साइमन कैचिट को अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। कैटिच की कोहनी में चोट है। इस कारण वह दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल सके थे। कैटिच ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 98 रन बनाए थे।
आस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है : शेन वॉटसन, फिल ह्यूज, रिकी पोंटिंग, माइकल हसी, माइकल क्लार्क, मार्कस नॉर्थ, ब्रैड हेडिन, मिशेल जानसन, नेथन हॉरित्ज, पीटर सिडल, साइमन कैटिच और डगलस बोलिंगर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।