खात्मे के कगार पर है मेरा करियर : ब्रेट ली
वेबसाइट 'फॉक्स स्पोर्ट्स डॉट कॉम' से बातचीत के दौरान ली ने कहा कि चोट के कारण फिलहाल उनका अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर पाना मुश्किल लग रहा है। ली ने यह भी कहा कि वह सुधार कार्यक्रम के जरिए वापसी का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
बकौल ली, "चोट से उबरने के बाद मैं शायद सिर्फ एकदिवसीय मैचों में खेलूं या फिर खेल ही न सकूं। इसकी काफी संभावना है क्योंकि लगातार चोट के कारण मेरा शरीर साथ नहीं दे रहा है। इससे मेरी मानसिक ताकत भी कम हो गई है।"
ली ने कहा कि 13 वर्ष के करियर के दौरान लगीं 12 गंभीर चोटों के बावजूद वह अपने करियर से संतुष्ट हैं। बकौल ली, "एक तेज गेंदबाज होने के नाते मैं अपने करियर की उपलब्धियों और उसकी अवधि से खुश हूं। मैंने तमाम मुश्किलों से गुजरते हुए 76 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान मैंने काफी कुछ हासिल किया है। मुझे खुद से और किसी अन्य से कोई शिकायत नहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications