टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति तक छह विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। मैकलम ने अपनी 56 गेंदों की तूफानी पारी में 12 चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 116 रन बनाए।
इसके अलावा गेराथ होपकिंस ने 17 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की सहायता से 36 रनों का योगदान दिया। नेथन मैक्लम 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। मार्टिन गुपटिल ने भी 17 रन जोड़े।
आस्ट्रेलिया की ओर शॉन टेट ने दो और डिर्क नैन्स, रेयान हैरिस तथा स्टीवन स्मिथ ने एक-एक सफलता हासिल की। दो मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।