हॉकी विश्व कप : भारत 2-5 से हारा (लीड-5)
नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेला गया मैच भारत 2-5 से हार गया है।
लगातार दूसरा मैच जीतकर पूल बी में शीर्ष पर बने रहने का भारत का सपना फिलहाल पूरा नहीं हो पाया। पहले मैच में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया था। वहीं, पहले मैच में इंग्लैण्ड से 2-3 से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में शानदार वापसी की।
मैच के दूसरे मिनट में ही पहला गोल दागकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर मनोवैज्ञानिक दबाव बना लिया था। भारत जब तक इससे उबरता आठवें मिनट में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा गोल दाग दिया। बेहतरीन लय में दिख रहे ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों ने कोई मौका नहीं गंवाया और 26वें मिनट में फिर एक गोल दाग दिया।
मध्यांतर के आखिरी मिनट में भारत की तरफ से पहला गोल विक्रम पिल्लई ने किया।
मध्यांतर के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का आक्रमण जारी रखा और दो और गोल दागे। मध्यांतर के बाद भारत की तरफ से राजपाल सिंह ने दूसरा गोल करके हार के अंतर को कुछ कम किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications