ट्वेंटी-20 के लिए अलग पाक टीम चाहते हैं मोहसिन
समाचार पत्र 'द डेली टाइम्स' ने मोहसिन के हवाले से लिखा है कि क्रिकेट के सबसे नए स्वरूप के कारण एकदिवसीय और टेस्ट मैचों में नियमित टीम का प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है, लिहाजा वह ट्वेंटी-20 मैचों के लिए नई टीम चुनने का प्रस्ताव रखने वाले हैं।
मोहसिन ने कहा, "ट्वेंटी-20 में बेशक हम अच्छा खेल रहे हैं लेकिन इसके कारण टेस्ट तथा एकदिवसीय मैचों में हमारा प्रदर्शन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरा इसका ताजा उदाहरण है। इसी कारण मैं ट्वेंटी-20 के लिए अलग टीम बनाने का पक्षधर हूं, जिसमें आमतौर पर वे खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे, जो टेस्ट टीम के नियमित सदस्य हैं।"
मोहसिन मानते हैं कि पाकिस्तानी टीम में शामिल कुछ खिलाड़ी ही क्रिकेट के तीनों स्वरूपों के लिए टीम में जगह पाने के हकदार हैं, ऐसी स्थिति में नई टीम का गठन अपरिहार्य हो गया है। मोहसिन ने कहा कि वह पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट से इस संबंध में चर्चा करेंगे।
मोहसिन को पूर्व टेस्ट स्पिनर इकबाल कासिम के स्थान पर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कासिम ने आस्ट्रेलिया में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पाकिस्तान के लिए 48 टेस्ट और 75 एकदिवसीय मैच खेलने वाले मोहसिन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि वह ट्वेंटी-20 कप के लिए एक सशक्त टीम का चयन करें
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications