Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेस्टइंडीज को मिला 24 ओवर में 151 रन का संशोधित लक्ष्य (लीड-2)

जोरदार बारिश के बाद खेल दोबारा शुरू हो चुका है। आस्ट्रेलियाई पारी खत्म होने के साथ ही बारिश आ गई थी। काफी समय तक इंतजार करने के बाद मैच रेफरी ने कैरेबियाई टीम को संशोधित लक्ष्य देने का फैसला किया।

226 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही मेहमान टीम ने पांच गेंदों का सामना करते हुए छह रन बनाए थे। संशोधित लक्ष्य के मुताबिक अब उसे 23.1 ओवरों में 145 रन बनाने की जरूरत है। क्रिस गेल और ट्रेविस डॉवलिन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।

इससे पहले, रवि रामपाल (61/4) और ड्वेन स्मिथ (45/3) की उम्दा गेंदबाजी की मदद से वेस्टइंडीज ने आस्ट्रेलिया के सभी बल्लेबाजों को 225 रनों पर पेवेलियन लौटा दिया।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम 49.5 ओवरों में पेवेलियन लौट गई। माइकल क्लार्क ने सर्वाधिक 46 रनों का योगदान दिया जबकि माइकल हसी ने 44 रन बनाए।

क्लार्क ने 74 गेंदों की सुलझी हुई पारी के दौरान मात्र एक चौका लगाया जबकि आईसीसी के टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर कायम हसी ने 53 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए।

इसके अलावा जेम्स होप्स ने 34 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 30, कप्तान रिकी पोंटिंग ने 36 गेदों पर दो चौकों की मदद से 22 और रेयान हैरिस ने 9 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की सहायता से 21 रन जोड़े।

सलामी बल्लेबाज टिम पेन (16), एडम वोग्स (8), कैमरून व्हाइट (17), मिशेल जानसन (2) और नेथन हॉरित्ज (2) ने निराश किया। शेन वॉटसन को आराम दिए जाने के कारण पेन को पारी की शुरुआत करने का मौका मिला था।

रामपॉल और स्मिथ के अलावा डरेन सैमी और केरॉन पोलार्ड ने एक-एक सफलता हासिल की। पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 2-0 से आगे चल रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+