Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आसिफ पर से प्रतिबंध नहीं हटाएगा यूएई

पाकिस्तानी टीम को यूएई में इंग्लैंड के साथ ट्वेंटी-20 श्रृंखला में हिस्सा लेना है और इसी के मद्देनजर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यूईए सरकार से आसिफ पर लगाया गया प्रतिबंध हटाने के लिए अनुरोध किया था लेकिन वहां की सरकार ने ऐसा करने से इंकार कर दिया है।

समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक वर्ष 2008 में दुबई हवाई अड्डे पर अफीम के साथ पकड़े जाने के बाद यूएई सरकार ने उनके अपने यहां घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

आसिफ को यूएई में 19 दिनों तक हिरासत में रखा गया था। आरोप साबित होने के बाद आसिफ पर क्रिकेट खेलने पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया था। यह प्रतिबिंध सितंबर 2009 में समाप्त हो गया।

पीसीबी के मुख्य परिचान अधिकारी वसीम बारी ने बताया, "ट्वेंटी-20 श्रृंखला के मद्देनजर हमने यूएई सरकार से आसिफ पर लगाया गया प्रतिबंध हटाने के लिए अनुरोध किया था लेकिन उसने इसे नकार दिया है।"

ऐसी स्थिति में आसिफ का इंग्लैंड के खिलाफ खेल पाना नामुमकिन है क्योंकि यूएई सरकार उन पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर काफी सख्त दिख रही है। पिछले वर्ष भी पीसीबी ने प्रतिबंध हटाने का अनुरोध किया था लेकिन उस समय भी उनके अनुरोध को नकार दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+