मियांदाद और अकरम ने पाक टीम का कोच बनने से इंकार किया
समाचार पत्र 'द डॉन' के मुताबिक आस्ट्रेलिया में टीम के खराब प्रदर्शन से नाराज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मौजूदा कोच इंतिखाब आलम को हटाने का फैसला कर लिया है और यही कारण है कि उसने मियांदाद और अकरम से टीम को प्रशिक्षित करने की गुजारिश की थी लेकिन दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने पीसीबी के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
मियांदाद ने कहा, "पीसीबी प्रमुख एजाज बट्ट ने मेरे सामने कोच पद संभालने का प्रस्ताव रखा था लेकिन पारिवारिक कारणों से मैंने उसे अस्वीकार कर दिया।" दूसरी ओर, अकरम ने कहा कि उनके पास कोचिंग के लिए समय नहीं है। बकौल अकरम, "मैं वर्ष 2012 तक टेलीविजन कमेंटरी में व्यस्त हूं। मेरे पास फिलहाल इस काम के लिए समय नहीं है।"
यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तानी टीम के सही मायने में विदेशी कोच की जरूरत है? मियांदाद ने कहा, "इसका फैसला पीसीबी को करना है। व्यक्तिगत तौर पर मेरी राय यह है कि किसी भी विदेशी कोच को पाकिस्तानी टीम में रुचि नहीं है। वैसे कोचिंग का काम स्थानीय लोग भी अच्छी तरह कर सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications