Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फिर से बल्ला थामने का मन करता है : स्टीव वॉ

वॉ की कप्तानी में ही आस्ट्रेलिया ने 1999 का विश्व कप जीता था। क्रिकेट में उनकी शानदार उपलब्धियों की वजह से हाल ही में उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के 'हॉल ऑफ फेम' में जगह दी गई।

स्थानीय समाचार पत्र 'सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' को दिए साक्षात्कार में वॉ ने कहा, "मैंने हमेशा ही क्रिकेट से प्यार किया है। अब मैं अपने आंगन में बेटे के साथ क्रिकेट खेलना पसंद करता हूं। कभी-कभी लगता है कि मैं अभी मैदान पर खेल सकता हूं, पर सच्चाई यही है कि अब वह वक्त निकल गया है। अगर कोई मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलने का अवसर देता हैं तो मैं इस पर हां कहूंगा।"

ट्वेंटी-20 क्रिकेट खेलने के सवाल वॉ ने कहा, "क्यों नहीं? इसके लिए सबसे पहले मुझे अपनी फिटनेस में सुधार करना होगा। ट्वेंटी-20 क्रिकेट का दौर मेरे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद शुरू हुआ। यह क्रिकेट की बेहतरीन स्वरूप है।"

उल्लेखनीय है कि वॉ ने अपने करियर के 168 टेस्ट मैचों में 51.06 की औसत से 10,927 रन बनाए। इनमें उन्होंने 32 शतक भी जड़े। उन्होंने 325 एकदिवसीय मैचों में लगभग 33 की औसत से 7,569 रन बनाए। एकदिवसीय मैचों में उनके नाम सिर्फ तीन शतक ही दर्ज हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+