हॉकी विश्व कप : शिवेंद्र पर 3 मैचों का प्रतिबंध (लीड-1)
भारतीय टीम प्रबंधन ने शिवेंद्र के खिलाफ सुनाए गए निर्णय के विरुद्ध अपील की है। उल्लेखनीय है कि शिवेंद्र ने 28 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में पहला गोल दागा था। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से पराजित किया था।
टूर्नामेंट के निदेशक केन रीड ने कहा कि शिवेंद्र चार मैचों के प्रतिंबध के लायक थे लेकिन उन पर तीन मैचों का ही प्रतिबंध लगाया गया। रीड ने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन ने अपील की है और मंगलवार को होने वाले मैच के दो घंटे पहले इस पर निर्णय सुनाया जाएगा।
इससे पहले एफआईएच के संचार प्रबंधक अजेन मेजर ने आईएएनएस को बताया, "एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को धक्का मारने के लिए शिवेंद्र को तीन मैचों से बाहर कर दिया गया है।"
आस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को भारत टूर्नामेंट का अपना दूसरा मैच खेलेगा। ऐसे में अगर शिवेंद्र टीम में नहीं रहते हैं तो मेजबान टीम को बड़ा झटका लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications