Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल मुद्दे पर संसदीय समिति ने पीसीबी अधिकारियों को तलब किया

पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट और मुख्य परिचालन अधिकारी वसीम बारी को 11 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल के तीसरे संस्करण के लिए जनवरी के प्रथम सप्ताह में हुई नीलामी के दौरान किसी भी टीम में शामिल नहीं किए जाने को लेकर बोर्ड का पक्ष रखना होगा।

इसके अलावा समिति ने आस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला में मिली शर्मनाक हार को लेकर राष्ट्रीय टीम के कोच इंतिखाब आलम को भी तलब किया है। आस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी टीम टेस्ट श्रृंखला 0-3 से और एकदिवसीय श्रृंखला 0-5 से हार गई थी।

इस दौरान पर्थ में रविवार को खेले गए अंतिम एकदिवसीय मैच के दौरान शाहिद अफरीदी द्वारा गेंद के साथ छेड़छाड़ और इस गलती के लिए उन पर लगाए गए दो ट्वेंटी-20 मैचों के प्रतिबंध को लेकर भी चर्चा होगी।

समिति यह भी जानना चाहती है कि आखिर अफरीदी इन दिनों किस तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक समिति ने आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के हाथों पाकिस्तानी टीम की हार को बेहद गंभीरता से लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+