क्लाइस्टर्स ने बच्चों के अस्पताल को दान किए 37 हजार डॉलर
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक क्लाइस्टर्स ने अपने ही देश की खिलाड़ी जस्टिन हेनिन को तीन सेट तक चले मुकाबले में हराकर खिताबी जीत हासिल की थी। पुरस्कार के तौर पर उन्हें 37,000 डॉलर मिले थे, जिसे उन्होंने ब्रिस्बेन के रॉयल चिल्ड्रेंस हॉस्पिटल को दान में दे दिया।
टूर्नामेंट के शुरू होने से कुछ समय पहले क्लाइस्टर्स ने इस अस्पताल का दौरा किया थ। वहां उन्होंने कई बच्चों को कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझते देखा था। यह देखकर एक बच्चे की मां क्लाइस्टर्स का दिल पसीज गया था और उन्होंने तभी से इस टूर्नामेंट से मिलने वाली राशि अस्पताल को देने का मन बना लिया था।
क्लाइस्टर्स का आस्ट्रेलिया से करीबी रिश्ता रहा है। आस्ट्रेलिया के सर्वोच्च वरीय पुरुष खिलाड़ी लेटन हेविट के क्लाइस्टर्स के साथ प्रेम संबंध रहे थे और उस दौरान क्लाइस्टर्स काफी समय तक आस्ट्रेलिया में रहीं थीं।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications