क्वींस बैटन रिले के माध्यम से नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाएगा जांबिया
लुसाका, 6 जनवरी (आईएएनएस)। अफ्रीकी देश जांबिया इस वर्ष अक्टूबर में भारत में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए विश्व भ्रमण पर निकले क्वींस बैटन रिले के माध्यम से अपने देश के बच्चों में बढ़ती नशाखोरी की आदत खत्म करने के लिए अभियान चलाएगा।
क्वींस बैटन रिले को इस दक्षिण अफ्रीकी देश में 23 जनवरी को पहुंचना है। यह मशाल दो दिनों तक जांबिया में रहेगी। 23 जनवरी को यह राजधानी मालावी में रहेगी और फिर 24 को बोत्सवाना के लिए रवाना होगी।
क्वींस बैटिन रिले के स्वागत के लिए गठित समिति के मीडिया समन्वयक अधिकारी हारुन घुमरा ने आईएएनएस को बताया, "हम इस मौके को भुनाना चाहते हैं और यही कारण है कि हमने नशाखोरी खत्म करने के लिए संदेश प्रसारित करने के मकसद से ड्रग इन्फोर्समेंट कमिशन के साथ हाथ मिलाया है। हमारे लिए यह नशाखोरी को खत्म करने का संदेश देने के लिए अच्छा माध्यम है।"
हारुन ने बताया कि क्वींस बैटन रिले के स्वागत और इसके सफल आयोजन के लिए काफी अच्छी तैयारी की गई है। यह रैली अपनी यात्रा के 87वें दिन इस देश में पहुंचेगी। रैली के साथ राष्ट्रमंडल खेल महासंघ का चार सदस्यीय दल भी जांबिया पहुंचेगा।
हारुन के मुताबिक भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अच्छे दोस्त रहे जांबिया के प्रथम राष्ट्रपति केनेथ कौंडा के इस रिले में शामिल होने के आसार हैं।
क्वींस बैटन रिले को 29 अक्टूबर को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के शाही निवास बकिंघम पैलेस से रवाना किया गया था। रैली को विश्व भ्रमण के लिए रवाना करने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील भी शरीक हुई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications