मैच फिक्सिंग विवाद: 'आमेर ने सलमान बट्ट को बताया जिम्मेदार'
कराची, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। मैच फिक्सिंग मामले में आरोपों से घिरे पाकिस्तानी टीम के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद आमेर ने टेस्ट टीम के कप्तान सलमान बट्ट को पूरी समस्या की वजह करार दिया है। स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
पिछले दिनों ब्रिटेन के अखबार 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' के एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद आमेर, बट्ट और मोहम्मद आसिफ का नाम फिक्सिंग में सामने आया था। इस मामले के सामने आने के बाद तीनों को टीम से बाहर होना पड़ा।
स्थानीय समाचार पत्र ' द न्यूज' के अनुसार फिक्सिंग के आरोप लगने के कुछ दिन बाद ही आमेर ने टीम प्रबंधक यावर सईद और एकदिवसीय टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी के पास जाकर खुद को बेकसूर बताया और कहा कि सारे विवाद के लिए बट्ट जिम्मेदार हैं।
अखबार ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है, "सबसे पहले आमेर अफरीदी से मिले और उनसे बात की। इसके बाद अफरीदी उन्हें टीम के प्रबंधक सईद के पास ले गए। तीनों ने पूरे मामले पर चर्चा की।"
सूत्र के मुताबिक आमेर ने टीम प्रबंधन को बताया, "मुझे कुछ भी नहीं पता था। फिक्सिंग जैसी कोई बात का मुझे पता नहीं था। सारी बातों के लिए बट्ट जिम्मेदार हैं। वह टीम के कप्तान थे और मैंने उनकी बातों को माना। क्या चल रहा है, मुझे कुछ भी नहीं पता था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications