प्राक्टर ने 'टॉक रेडियो-702' से बातचीत के दौरान कहा कि नई चयन समिति के गठन के लिए अगले सप्ताह बैठक होगी। प्राक्टर ने कहा कि आर्थर के इस्तीफे के बाद चयन समिति को बर्खास्त करना अनिवार्य हो गया था।
आर्थर ने सीएसए की नीतियों से खफा होकर मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। आर्थर ने कहा था कि उनके इस्तीफा देने का वक्त सही नहीं है लेकिन मौजूदा हालात में वह काम करने की स्थिति में नहीं हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि कप्तान ग्रीम स्मिथ के साथ मनमुटाव के कारण आर्थर ने अपना पद छोड़ा है। प्राक्टर ने हालांकि इन खबरों का खंडन किया है। प्राक्टर ने कहा कि जहां तक उन्हें जानकारी है, स्मिथ और आर्थर के बीच किसी बात को लेकर मतभेद नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।