भूपति और मिर्नी को पहले दौर में अमेरिका के एरिक बुटोरैक और राजीव राम की जोड़ी ने 65 मिनट के भीतर सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से पराजित किया। भूपति-मिर्नी को पहले सेट में ब्रेक प्वाइंट हासिल करने के तीन मौके मिले थे लेकिन वे एक भी मौके को नहीं भुना सके।
इस हार के बाद भूपति और मिर्नी को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बदले 4100 डॉलर मिले। इस जोड़ी ने इस सत्र की शुरुआत में एक साथ खेलना शुरू किया था लेकिन उसे अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।