श्रीलंकाई टीम मुश्किल में, 4 विकेट गिरे (लीड-3)
मीरपुर (बांग्लादेश), 10 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे त्रिकोणीय श्रृंखला एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम के चार विकेट झटक लिए हैं।
सुदीप त्यागी द्वारा सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा को आउट करने के कुछ समय बाद जहीर खान ने खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान को भी चलता किया।
पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार नाबाद शतक लगाने वाले थरंगा एक रन के कुल योग पर त्यागी की गेंद पर दिनेश कार्तिक के हाथों लपके गए। थरंगा खाता भी नहीं खोल सके।
इसके बाद 42 रन के कुल योग पर जहीर ने दिलशान को गौतम गंभीर के हाथों कैच कराया। दिलशान ने 17 गेंदों की विस्फोटक पारी के दौरान आठ चौकों की मदद से 33 रन बनाए।
दिलशान की विदाई के कुछ समय बाद 60 रन के कुल योग पर जहीर ने माहेला जयवर्धने को और 61 के कुल योग पर शांताकुमारन श्रीसंत ने थिलन समरवीरा को चलता किया।
पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक लगाकर फार्म में वापस लौटने वाले जयवर्धने पांच रन बनाकर विराट कोहली के हाथों कैच हुए जबकि श्रीसंत ने समरवीरा को खाता भी नहीं खोलने दिया।
खबर लिखे जाने तक श्रीलंकाई टीम ने 13 ओवरों की समाप्ति तक चार विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए थे। कप्तान कुमार संगकारा 27 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 26 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि थिलिना कन्डम्बी ने एक रन बनाया था।
शानदार फार्म में दिख रही श्रीलंकाई टीम लगातार तीन जीत के साथ फाइनल में पहुंच चुकी है। भारत ने अब तक एक जीत हासिल की है जबकि उसे एक बार हार का भी सामना करना पड़ा है। श्रीलंका ने बांग्लादेश को दो मौकों पर हराया है जबकि एक बार उसने भारत को भी हराया है। भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ जीत मिली है।
फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना अनिवार्य है। उसका अगला लीग मुकाबला 11 जनवरी को बांग्लादेश के साथ खेला जाना है।
इस मैच के लिए भारत ने दो परिवर्तन किए हैं। वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह को आराम दिया गया है जबकि उनकी जगह कार्तिक और अमित मिश्रा खेलेंगे। इस मैच के लिए त्यागी को भी अंतिम 11 में जगह दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications