Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय क्रिकेट टीम को मिला 214 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 46.1 ओवरों में 213 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। कप्तान कुमार संगकारा ने सर्वाधिक 68 रनों का योगदान दिया जबकि सूरज रांडीव ने 56 रन बनाए।

इसके अलाला तिलकरत्ने दिलशान ने 33 और थिलन तुषारा ने 28 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूती देने का प्रयास किया। उपुल थरंगा (0), माहेला जयवर्धने (5), थिलन समरवीरा (0), थिलिना कन्डम्बी (1) और थिसिरा परेरा (11) ने निराश किया।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज जहीर खान और ऑफ स्पिनर अमित मिश्रा ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट हासिल किए जबकि सुदीप त्यागी, शांताकुमारन श्रीसंत और युवराज सिंह को एक-एक विकेट मिला।

श्रीलंकाई टीम लगातार तीन जीत के साथ फाइनल में पहुंच चुकी है जबकि फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। उसका अगला लीग मुकाबला 11 जनवरी को बांग्लादेश के साथ खेला जाना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+