होबार्ट इंटरनेशनल टेनिस के पहले दौर में हारीं सानिया मिर्जा
28 वर्षीय मोलिक को इस प्रतियोगिता में वाइल्डकार्ड के जरिए खेलने मौका मिला है। 198वीं वरीयता प्राप्त मोलिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 57वीं वरीय सानिया को 4-6, 6-2, 3-6 से पराजित किया।
नए वर्ष में सानिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा मौका है जब उन्हें किसी प्रतियोगिता से बेरंग लौटना पड़ रहा है। पिछले हफ्ते उन्हें ऑकलैंड क्लासिक टूर्नामेंट के दूसरे दौर में इटली की फ्लाविया पेनेता ने हराया था।
होबार्ट में सानिया अब युगल मुकाबलों पर ध्यान लगाएंगी, जहां वह अपनी नई जोड़ीदार स्पेन की वर्जिनिया रुआनो पास्क्वेल के साथ चुनौती पेश करेंगी।
सानिया और पास्क्वेल की जोड़ी को दूसरी वरीयता दी गई है। पहले दौर में इस जोड़ी का सामना रोमानिया की एडिना गोलोवित्स और कनाडा की मैरी इव पेलेटीयर की जोड़ी के साथ होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications