हमारे प्रदर्शन से आहत है पाकिस्तान की अवाम : बट्ट
वेबसाइट 'पाक पेशन डॉट नेट' ने बट्ट के हवाले से लिखा है कि उन्हें और उनके साथियों को इस बात का अहसास है कि न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया दौरे में टीम की लगातार हार के कारण पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों को कितनी निराशा मिली है।
बट्ट ने कहा, "हमारे देश में क्रिकेट के प्रति जबरदस्त जुनून है। लोग क्रिकेट के बारे में बात करते हुए जागते और सोते हैं। ऐसे देशवासियों को हमारे खराब खेल के कारण काफी निराशा हुई है। खासतौर पर आस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही एकदिवसीय श्रृंखला को लेकर हमारे देशवासी काफी हताश हैं।"
आस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टेस्ट श्रृंखला के दौरान पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाज रहे बट्ट ने कहा कि उनके साथी और खासकर वह अपनी टीम की हार को लेकर कोई बहाना नहीं बनाना चाहते क्योंकि उनके पास इसके लिए कोई खास कारण नहीं है।
बकौल बट्ट, "आस्ट्रेलिया को हराना हमेशा से मुश्किल रहा है। हम अपनी क्षमता के अनुरूप खेले लेकिन परिणाम हमारे पक्ष में नहीं रहे। हम इसके लिए कोई बहाना नहीं बना रहे। हम स्वीकार करते हैं कि खराब खेल के कारण ही हम एकदिवसीय श्रृंखला में एक भी जीत नहीं हासिल कर सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications