त्यागी और श्रीसंत ने बांग्लादेश को दिए 2 झटके (लीड-1)
खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने पांच ओवरों की समाप्ति तक दो विकेट खोकर 17 रन बना लिए थे। भारत के खिलाफ पिछले लीग मैच में शानदार अर्धशतक लगाने वाले तमीम इकबाल दो रन बनाकर खेल रहे थे जबकि रकीबुल हसन ने एक रन बनाया था।
मेजबान टीम ने इमरुल कायेस (9) तथा मोहम्मद अशरफुल (4) के विकेट गंवाए हैं। कायेस को सुदीप त्यागी ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया जबकि अशरफुल को शांताकुमारन श्रीसंत ने बोल्ड किया। पहला विकेट 10 और दूसरा 15 रन के कुल योग पर गिरा।
भारतीय टीम रविवार को अपने तीसरे लीग मैच में श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिनमें से दो में उसकी जीत हुई है। उसने श्रीलंका और बांग्लादेश को हराया है जबकि एक बार श्रीलंका के हाथों उसकी हार हुई है।
श्रीलंकाई टीम तीन शुरुआती मैच जीतकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी थी। इस लिहाज से भारत के लिए यह मैच एक तरह से अभ्यास जैसा है। इस मैच के लिए भारतीय टीम ने अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान को आराम देते हुए आशीष नेहरा से गेंदबाजी कराने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications